आर्डिनल थ्यौरी (क्रमसूचक सिद्धांत) का अवलोकन
ऑर्डिनल्स सातोशी के लिए एक संख्याकरण योजना है, जो प्रत्येक सैट को ट्रैक और स्थानांतरित करने में सक्षम करती है। इन संख्याओं को आर्डिनल (क्रमसूचक) संख्याएँ कहा जाता है।(https://ordinals.com) सातोशी को माइन (खनन) के क्रम में क्रमबद्ध किया जाता है, और लेन-देन इनपुट से लेन-देन आउटपुट में फर्स्ट-इन-फर्स्ट-आउट (फीफो) स्थानांतरित कर दिया जाता है। नंबरिंग स्कीम और ट्रांसफर स्कीम दोनों क्रम पर निर्भर करती हैं। नंबरिंग स्कीम सातोशी खनन के क्रम पर निर्भर करती है, जबकि ट्रांसफर स्कीम लेनदेन इनपुट और आउटपुट के क्रम पर निर्भर करती है। इस प्रकार इन्हें, ऑर्डिनल्स से संबोधित किया जाता है।
इनके तकनीकी विवरण बीआईपी में उपलब्ध हैं। the BIP.
आर्डिनल थ्यौरी के लिए अलग से टोकन, अन्य ब्लॉकचेन या बिटकॉइन में किसी भी बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होती है। यह तुरन्त काम करता है।
आर्डिनल (क्रमसूचक) संख्याओं के कुछ भिन्न निरूपण होते हैं:
-
पूर्णांक अंकन:
2099994106992659
आर्डिनल (क्रमसूचक) संख्या को उस क्रम के अनुसार नियत किया जाता है जिस क्रम में सातोशी को माइन (खनन) किया गया था। -
दशमलव अंकन:
3891094.16797
पहला नंबर ब्लॉक की ऊंचाई होती है जिसमें सातोशी को माइन (खनन) किया गया था, दूसरा ब्लॉक के भीतर सातोशी का ऑफसेट (समायोजन) है। -
डिग्री संकेतन:
3°111094′214″16797‴
. हम शीघ्र उसे हासिल कर लेंगे। -
प्रतिशत अंकन:
99.99971949060254%
. बिटकॉइन की आपूर्ति में सातोशी की स्थिति को प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया गया है। -
नाम:
satoshi
. सातोशी आर्डिनल (क्रमसूचक) संख्याओं को A से Z तक वर्णों का उपयोग करके एन्कोड किया जाता है।
एनएफटी, सुरक्षा टोकन, खाते या स्टेबल कॉइन जैसी स्वेच्छित संपत्ति को स्थिर आइडेंटिफॉयर (अभिज्ञापक अथवा सूचकाक्षर/आइडी) के रूप में आर्डिनल (क्रमसूचक) संख्याओं का उपयोग करके सातोशी के साथ जोड़ा जा सकता है।
ऑर्डिनल्स गिटहब पर विकसित किया गया एक ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट है on GitHub। प्रोजेक्ट में आर्डिनल (क्रमसूचक) योजना का उल्लेख कर बीआईपी, सूचकांक जिसे सभी सातोशी की स्थिति ट्रैक करने के लिए बिटकॉइन कोर नोड के साथ संचार किया जाता है, जो आर्डिनल-जागरूक लेनदेन करने में सक्षम करने वाला एक वॉलेट है, ब्लॉकचेन की संवादात्मक जांच-पड़ताल के लिए एक ब्लॉक एक्सप्लोरर, डिजिटल कलाकृतियों के साथ सतोषी की कार्यात्मकता, और यह मैनुअल सम्मिलित हैं।
दुर्लभता
मनुष्य की प्रकृति संग्रह करने की होती है, और चूँकि सातोशी को वर्तमान में ट्रैक और स्थानांतरित किया जा सकता है, लोग स्वाभाविक रूप से उन्हें एकत्र करना चाहते हैं। आर्डिनल्स थ्यौरिस्ट (क्रमसूचक सिद्धांतकार) स्वयं निर्णय ले सकते हैं कि कौन से सैट्स दुर्लभ और वांछित हैं, लेकिन इसके लिए नीचे कुछ अप्रत्यक्ष रूप से संकेत दिए गये हैं…
बिटकॉइन में समय-समय पर घटनाएं घटित होती रहती हैं, उनमें से कुछ गैर-मामूली हैं, जो उन्हें स्वाभाविक रूप से दुर्लभ बनाती हैं। इन आवधिक घटनाओं का उल्लेख नीचे किया गया हैं:
-
ब्लॉक्स: अब से लेकर एक निश्चित समय के अंत तक, तकरीबन हर 10 मिनट "में एक नये ब्लॉक का खनन किया जाता है।
-
समायोजन करने में कठिनाई: प्रत्येक 2016 ब्लॉक्स, या लगभग हर दो सप्ताह में, बिटकॉइन नेटवर्क कठिन लक्ष्य को समायोजित करके हैश रेट में बदलाव करने का प्रतिक्रिया देता है जिसे स्वीकार करने पर ब्लॉक को पूरा करना होगा।
-
हाल्विंग (अर्धन): प्रत्येक 210,000 ब्लॉक, या लगभग हर चार साल में, प्रत्येक ब्लॉक में बनाए गए नए सैट्स की मात्रा आधी कर दी जाती है।
-
_चक्र_: प्रत्येक छह अर्धन में, कुछ करिशमा होता है: अर्धन और समायोजन करने में कठिनाई एक साथ घटित होते हैं। इसे संयोजन कहा जाता है और संयोजनों के बीच के समय को चक्र कहते हैं। संयोजन लगभग हर 24 वर्ष में घटित होता है। पहला संयोजन 2032 में किसी समय पर घटित होना चाहिए।
इससे हमें दुर्लभता के निम्नलिखित स्तर प्राप्त होते हैं:
कॉमन (सामान्य)
: कोई भी ऐसा सैट जो अपने ब्लॉक का पहला सैट नहीं हैअनकॉमन (असामान्य)
: प्रत्येक ब्लॉक का पहला सैटरेअर (दुर्लभ)
: प्रत्येक कठिन समायोजन अवधि का पहला सैटएपिक (भव्य)
: प्रत्येक अर्धन युग का पहला सैटलेजन्डरी (प्रसिद्ध)
: प्रत्येक चक्र का पहला सैटमिथिक (काल्पनिक)
: उत्पत्ति ब्लॉक का पहला सैट
जो हमें डिग्री संकेतन के निकट लाता है, स्पष्ट रूप से एक क्रमसूचक संख्या का प्रतिनिधित्व करता है जिससे सातोशी की दुर्लभता को एक नज़र में देखना बेहद आसान हो जाता है:
A°B′C″D‴
│ │ │ ╰─ Index of sat in the block
│ │ ╰─── Index of block in difficulty adjustment period
│ ╰───── Index of block in halving epoch
╰─────── Cycle, numbered starting from 0
आर्डिनल थ्यौरिस्ट (क्रमसूचक सिद्धांतकार) अक्सर A, B, C और D के लिए क्रमशः "घंटा", "मिनट", ""सेकंड", और "तीसरा" शब्दों का उपयोग करते हैं।
अब कुछ उदाहरणों के लिए। यह सातोशी सामान्य है:
1°1′1″1‴
│ │ │ ╰─ Not first sat in block
│ │ ╰─── Not first block in difficulty adjustment period
│ ╰───── Not first block in halving epoch
╰─────── Second cycle
यह सातोशी असामान्य है:
1°1′1″0‴
│ │ │ ╰─ First sat in block
│ │ ╰─── Not first block in difficulty adjustment period
│ ╰───── Not first block in halving epoch
╰─────── Second cycle
यह सातोशी दुर्लभ है:
1°1′0″0‴
│ │ │ ╰─ First sat in block
│ │ ╰─── First block in difficulty adjustment period
│ ╰───── Not the first block in halving epoch
╰─────── Second cycle
यह सातोशी भव्य है:
1°0′1″0‴
│ │ │ ╰─ First sat in block
│ │ ╰─── Not first block in difficulty adjustment period
│ ╰───── First block in halving epoch
╰─────── Second cycle
यह सातोशी प्रसिद्ध है:
1°0′0″0‴
│ │ │ ╰─ First sat in block
│ │ ╰─── First block in difficulty adjustment period
│ ╰───── First block in halving epoch
╰─────── Second cycle
और यह सातोशी काल्पनिक है:
0°0′0″0‴
│ │ │ ╰─ First sat in block
│ │ ╰─── First block in difficulty adjustment period
│ ╰───── First block in halving epoch
╰─────── First cycle
यदि ब्लॉक ऑफसेट शून्य है, तो इसे छोड़ा जा सकता है। यह उपरोक्त से गैर-मामूली सातोशी है:
1°1′1″
│ │ ╰─ Not first block in difficulty adjustment period
│ ╰─── Not first block in halving epoch
╰───── Second cycle
दुर्लभ सातोशी आपूर्ति
कुल आपूर्ति
common
: 2,099,999,990,760,000uncommon
: 6,926,535rare
: 3432epic
: 27प्रसिद्ध
: 5काल्पनिक
: 1
वर्तमान आपूर्ति
common
: ~1.98 quadrillionuncommon
: ~880,000 (a new uncommon is mined roughly every ten minutes)rare
: ~430 (a new rare is mined roughly every two weeks)भव्य
: 3प्रसिद्ध
: 0काल्पनिक
: 1
At the moment, even uncommon satoshis are quite rare. As of this writing, 876,023 uncommon satoshis have been mined - one per 22.6 bitcoin in circulation.
नाम
प्रत्येक सातोशी का एक नाम दिया जाता है, जिसमें A से Z अक्षर शामिल होते हैं, जो सातोशी के खनन के साथ भविष्य में छोटे होते जाते हैं। वे छोटे से शुरुआत करते हुए लंबे समय तक बढ़ सकते हैं, लेकिन फिर सभी अच्छे, छोटे नाम अप्राप्य उत्पत्ति ब्लॉक में फंस जाएंगे।
उदाहरण के तौर पर、1905530482684727° का नाम "iaiufjszmoba" है। खनन किए जाने वाले अंतिम सातोशी का नाम "a" है। हर 10 या उससे कम अक्षरों का प्रत्येक संयोजन उपलब्ध है, "या किसी दिन वहां पर उपलब्ध होगा।
एग्जोटिक (असाधारण)
सातोशी को उसके नाम या दुर्लभता छोड़कर अन्य कारणों से भी बहुमूल्य माना जा सकता है। ऐसा संख्या की गुणवत्ता जैसे पूर्णांक वर्ग या घनमूल के कारण हो सकता है। या किसी ऐतिहासिक घटना से जुड़ने के कारण हो सकता है, जैसे सातोशी के 477,120 ब्लॉक से, उस ब्लॉक से जिसमें सेगविट सक्रिय हुआ है, या 2099999997689999°, अंतिम सातोशी जिसका कभी खनन किया गया है।
ऐसे सातोशी को "एग्जोटिक" कहा जाता है। कौन सा सातोशी एग्जोटिक है और क्या उन्हें व्यक्तिपरक बनाता है। आर्डिनल थ्यौरिस्ट (क्रमसूचक सिद्धांतकारों) को अपने स्वयं के आविष्कार के "मानदंडों के आधार पर एग्जोटिक वस्तुओं की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
इंस्क्रीप्शंस
सातोशी स्वेच्छित विषय-वस्तु के साथ उत्कीर्ण किये जा सकते हैं, जो बिटकॉइन-मूल डिजिटल अभिलेख सृजन कर सकते हैं। लेन-देन में उत्कीर्ण किए जाने वाले सातोशी प्रेषित कर अंकित किये जाते हैं, जो ऑन-चेन विषय-वस्तु प्रकट करते हैं। यह विषय-वस्तु तब उस सातोशी से अविभाज्य रूप से जुड़े हुए हैं, जो इसे एक अपरिवर्तनीय डिजिटल अभिलेख में परिवर्तित कर देते हैं जिसे ट्रैक, स्थानांतरित, संचित, खरीदा, बेचा, खोया जा सकता है "और फिर से दुबारा खोजा जा सकता है।
पुरातत्त्व अभिलेख
प्रारंभिक एनएफटी को सूचीबद्ध करने और संग्रह करने के लिए समर्पित पुरातत्वविदों का एक जीवंत "समुदाय रातों रात तेजी से उभर रहा है। [यहां चेनलेफ्ट द्वारा ऐतिहासिक एनएफटी के भव्य सारांश "दिये गये हैं।] (https://mirror.xyz/chainleft.eth/MzPWRsesC9mQflxlLo-N29oF4iwCgX3lacrvaG9Kjko)
प्रारंभिक एनएफटी के लिए आम तौर पर स्वीकृत अंतिम तिथि 19 मार्च, 2018 है, जिस दिन पहला ईआरसी-721 अनुबंध, SU SQUARES, "एथेरियम पर तैनात किया गया था।
एनएफटी पुरातत्वविदों के लिए ऑर्डिनल्स का महत्व हैं या नहीं, यह एक अनसुलझा मामला है! एक मायने में, ऑर्डिनल्स का सृजन 2022 में हुआ था, जब ऑर्डिनल्स विनिर्देशों को अंतिम रूप दिया गया था। इस प्रकार, उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि नहीं है।
हालाँकि, दूसरे अर्थ में, ऑर्डिनल्स का सृजन वास्तव में सातोशी नाकामोटो द्वारा "2009 में किया गया था जब उन्होंने बिटकॉइन जेनेसिस ब्लॉक का खनन किया था। इस सीधा मतलब यह है "कि ऑर्डिनल्स, विशेष रूप से प्रारंभिक ऑर्डिनल्स का निश्चित रूप से ऐतिहासिक महत्व है।
बहुत सारे सिद्धांतकार बाद वाले दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं। इसे कम कर नहीं आंकना चाहिए क्योंकि आधुनिक एनएफटी का युग शुरू होने से बहुत पहले, कम से कम दो अलग-अलग समयावधि पर ऑर्डिनल्स स्वतंत्र रूप से खोजे गए थे।
21 अगस्त 2012 को, चार्ली ली ने बिटकॉइन टॉक फोरम में बिटकॉइन में हिस्सेदारी की आम सहमति प्रोटोकॉल का प्रमाण जोड़ने का प्रस्ताव पोस्ट किया था। यह कोई परिसंपत्ति योजना नहीं थी, लेकिन इसमें आर्डिनल एल्गोरिदम का उपयोग किया गया था, "और इसे कार्यान्वित तो किया गया था लेकिन कभी भी असरदार तरीके के साथ इस्तेमाल नहीं किया गया था।
8 अक्टूबर 2012 को, jl2012 ने उसी मंच पर एक योजना पोस्ट की थी जिसमें दशमलव नोटेशन अर्थात संकेतन का उपयोग किया गया था और इसमें ऑर्डिनल्स के सभी महत्वपूर्ण गुण शामिल हैं। इस योजना पर गहन चर्चा तो हुई लेकिन इसे कभी लागू नहीं किया जा सका।
ऑर्डिनल्स के ये स्वतंत्र आविष्कार किसी न किसी तरह से संकेत देते हैं कि ऑर्डिनल्स की खोज की गई थी, या उन्हें दुबारा खोजा गया था, लेकिन उनका आविष्कार नहीं किया गया था। आर्डिनल्स अनिवार्य रूप से बिटकॉइन का गणित हैं, जो उनके आधुनिक दस्तावेज़ीकरण से नहीं, बल्कि उनकी प्राचीन उत्पत्ति से उत्पन्न हुए हैं। कई साल पहले, वे पहले ब्लॉक के खनन के साथ शुरू हुई घटनाओं के अनुक्रम के परिणाम हैं।